HomeHimachalSirmaurडॉ. सविता सहगल लोक एवं शास्त्रीय संगीत में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित,...

डॉ. सविता सहगल लोक एवं शास्त्रीय संगीत में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित, ये बड़ी उपलब्धियां भी इनके नाम

डॉ. सविता सहगल, हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार पंडित डॉ. कृष्ण लाल सहगल की सुपुत्री हैं। वह जिला सिरमौर की पहली महिला हैं, जिन्होंने संगीत में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की और एमए (संगीत) में स्वर्ण पदक हासिल किया।

राजगढ़ : राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर (संगीत गायन) डॉ. सविता सहगल को लोक और शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘चांद कुल्लवी लाल चंद प्रार्थी पहाड़ी कला, संस्कृति और सभ्यता राष्ट्रीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 21 अप्रैल को कुल्लू में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

यह सम्मान भुट्टीको वीवर्स हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट्स को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड द्वारा आयोजित समारोह में दिया गया, जिसमें डॉ. सविता सहगल सहित देश और विदेश से आए कुल 14 विशिष्ट व्यक्तियों को उनके-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया।

ये भी पढ़ें:  बर्फबारी के बीच सीएम सुक्खू के निर्देश: प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर कार्य करे प्रशासन, जरूरी सेवाएं करें बहाल

डॉ. सविता सहगल, हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार पंडित डॉ. कृष्ण लाल सहगल की सुपुत्री हैं। वह जिला सिरमौर की पहली महिला हैं, जिन्होंने संगीत में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की और एमए (संगीत) में स्वर्ण पदक हासिल किया। लगभग 26 वर्षों के शिक्षण अनुभव के साथ वह आकाशवाणी और दूरदर्शन की मान्यता प्राप्त ‘ए ग्रेड’ कलाकार हैं और प्रदेश की पहली महिला हैं जिन्होंने शास्त्रीय और सुगम संगीत दोनों विधाओं में यह उपलब्धि हासिल की है।

वर्ष 2026 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शास्त्रीय और सुगम संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा ‘वूमेन फर्स्ट अवॉर्ड 2026’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:  एनएएस-2025 में 5वें स्थान पर पहुंचा हिमाचल, 2 जुलाई को होगी आधिकारिक घोषणा

डॉ. सविता सहगल ने इस सम्मान को अपने लिए प्रेरणा बताया और कहा कि वह भविष्य में भी हिमाचल की समृद्ध संगीत परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार कार्य करती रहेंगी

Latest Articles

Explore More