HomeHimachalChambaआदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए निगरानी प्रकोष्ठ गठित

आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए निगरानी प्रकोष्ठ गठित

अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा ने जिले के शहरी क्षेत्रों में जारी आदर्श आचार संहिता की प्रभावी अनुपालना को लेकर सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में शिकायत निगरानी प्रकोष्ठ गठन के आदेश जारी किए हैं।

चंबा : अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा ने जिले के शहरी क्षेत्रों में जारी आदर्श आचार संहिता की प्रभावी अनुपालना को लेकर सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में शिकायत निगरानी प्रकोष्ठ गठन के आदेश जारी किए हैं।

शिकायत निगरानी प्रकोष्ठ आदर्श आचार संहिता से संबंधित आम जनता की शंकाओं-शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कार्य करेगा। निगरानी प्रकोष्ठ उपायुक्त कार्यालय में संचालित किया गया है।

जनसाधारण अपनी शिकायतें ईमेल एसी2डीसी-सीएचए-एचपी एट द रेट ऑफ़ एनआईसी डॉट इन (ac2dc-cha-hp@nic.in), मोबाइल नंबर 6230425003, 98166-98166 (व्हाट्सएप) के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) के हेल्पलाइन नंबर 1077 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक लेकर लौटा सिरमौरी धावक वीरेंद्र
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More