नाहन : जिला सिरमौर में नगर पालिका और नगर पंचायत के सामान्य चुनाव 2026 के सुचारू और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिकाएं) प्रियंका वर्मा ने शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आने वाली शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निपटारे के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
इस समिति के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में समिति चुनाव से संबंधित शिकायतों की निगरानी और समाधान सुनिश्चित करेगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।