HomeHimachalShimlaमंडी के बाद शिमला में नाबालिग पर हमला, पत्थर से वार करने...

मंडी के बाद शिमला में नाबालिग पर हमला, पत्थर से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इस ताजा घटना ने प्रदेश में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है, खासकर तब जब हाल ही में मंडी में छात्रा की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है।

शिमला : मंडी हत्याकांड के बाद जिला शिमला में नाबालिग पर हुए हमले ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, नाबालिग पर पत्थर से हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल किशोरी का आईजीएमसी अस्पताल शिमला में इलाज चल रहा है। इस ताजा घटना ने प्रदेश में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है, खासकर तब जब हाल ही में मंडी में छात्रा की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है।

एसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में थाना संजौली में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। यह मामला जांच अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार 15 साल की पीड़िता मंगलवार दोपहर स्कूल से लौट रही थी, तभी एक युवक ने उस पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसे तुरंत IGMC पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  सड़क सुरक्षा के लिए 27 पुलिस मोटरसाइकिलों को मुख्यमंत्री ने झंडी दिखाकर किया रवाना

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अक्षय (25) निवासी ढली, शिमला को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। एसपी के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 13 अप्रैल को मंडी जिले के सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भी आरोपी को ग्रामीणों की मदद से उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। इस घटना के बाद प्रदेशभर में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था और आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग उठी थी।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में युवक की संदिग्ध मौत, कार में मिला मृत

शिमला की ताजा घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर चुनौतियां क्यों बढ़ती जा रही हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More