HomeHimachalSirmaurसिरमौर में प्रतिबंधित कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ 2 गिरफ्तार, पुलिस...

सिरमौर में प्रतिबंधित कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ 2 गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस की स्पैशल डिटेक्शन टीम ने ट्रक यूनियन के पास एक टैंपो से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस की स्पैशल डिटेक्शन टीम ने ट्रक यूनियन के पास एक टैंपो से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को काबू कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि गत रात टीम पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त और गुप्त सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक एक टैंपो में भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल लेकर ट्रक यूनियन के पास खड़े हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर रेड की और संदिग्ध टैंपो की जांच की।

ये भी पढ़ें:  हम धरातल पर उतारेंगे मेडिकल कॉलेज, नाहन क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता : सोलंकी

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 1104 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान रविकांत उर्फ बंटी निवासी टोका नगला, जामनीवाला, पांवटा साहिब और विकास निवासी मरवह, डाकघर सड़ौली, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर (यूपी) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है, ताकि पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जा सके कि इतनी बड़ी मात्रा में कैप्सूल कहां से लाए थे और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में जौहर दिखाएगी ताशील, ओडिशा में होगी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More