HomeHimachalHamirpurबच्चा तस्करी के मामले में झारखंड की महिला समेत 2 गिरफ्तार, मुख्य...

बच्चा तस्करी के मामले में झारखंड की महिला समेत 2 गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार महिला झारखंड से पांच बच्चों को लेकर आई थी। दो बच्चों का रेस्क्यू हो चुका है, जबकि तीन अन्य बच्चों का अभी पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि यह गिरोह कब से सक्रिय था और हमीरपुर में किन-किन लोगों से इसके संपर्क थे।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में बच्चा तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आने पर पुलिस ने झारखंड की एक महिला और हमीरपुर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत ने 16 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है, जिसे मुख्य सरगना बताया जा रहा है और उसकी लोकेशन हिमाचल प्रदेश से बाहर ट्रेस हुई है। पुलिस उसके खिलाफ संबंधित राज्य की पुलिस की मदद लेने की तैयारी में है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झारखंड से बच्चों को हिमाचल लाकर काम पर लगाया जा रहा था। पुलिस ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सहायता से कुल्लू से दो बच्चों को रेस्क्यू किया, जहां वे काम करते मिले। बताया जा रहा है कि झारखंड में एक समाजसेवी महिला को बच्चों के लापता होने की सूचना मिली थी। संदेह के आधार पर उसने पड़ताल की और मामला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी हिमाचल प्रदेश तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:  धर्मशाला मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी लांच, धौलाधार की मनोरम पहाड़ियों और सांस्कृतिक विरासत का रंग

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार महिला झारखंड से पांच बच्चों को लेकर आई थी। दो बच्चों का रेस्क्यू हो चुका है, जबकि तीन अन्य बच्चों का अभी पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि यह गिरोह कब से सक्रिय था और हमीरपुर में किन-किन लोगों से इसके संपर्क थे।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग के इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है। मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  DA की उम्मीद थी, मिला ‘3% वेतन कटौती’ का झटका, प्रवक्ता संघ ने सरकार से की फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More