HomeHimachalChambaग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला और जिला परिषद चंबा की मतदाता...

ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला और जिला परिषद चंबा की मतदाता सूची प्रकाशित

यह कार्य हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के तहत तथा पुनरीक्षण-अपील प्राधिकारी के आदेशों के अनुसार किया गया है।

चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत ब्रेही, पंचायत समिति मैहला तथा जिला परिषद चंबा से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की प्रारूप मतदाता सूची में किए गए संशोधन, विलोपन एवं सुधार कार्यों को अंतिम रूप प्रदान कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह कार्य हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के तहत तथा पुनरीक्षण-अपील प्राधिकारी के आदेशों के अनुसार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि संशोधित मतदाता सूची तथा उसमें किए गए सभी संशोधनों की सूची को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है । सूची आम जनता के अवलोकन हेतु उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में ट्रक पर तिरपाल डालते वक्त हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया शख्स, दर्दनाक मौत

Latest Articles

Explore More