HomeHimachalBilaspurनगर परिषद घुमारवीं में कुल 9 वार्डों में 4793 मतदाता करेंगे मताधिकार...

नगर परिषद घुमारवीं में कुल 9 वार्डों में 4793 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

नगर परिषद घुमारवीं के सामान्य निर्वाचन 2026 के तहत कुल 4,793 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिनमें 2,442 पुरुष तथा 2,351 महिला मतदाता शामिल हैं।

बिलासपुर : नगर परिषद घुमारवीं के सामान्य निर्वाचन 2026 के तहत कुल 4,793 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिनमें 2,442 पुरुष तथा 2,351 महिला मतदाता शामिल हैं।

नगर परिषद घुमारवीं के अंतर्गत वार्ड 1 (बड्डू) में कुल 439 मतदाता हैं, जिनमें 214 पुरुष और 225 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड 2 (इंदिरा) में कुल 565 मतदाता हैं, जिनमें 300 पुरुष और 265 महिलाएं, वार्ड 3 (अंबेदकर) में 642 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 335 पुरुष और 307 महिलाएं शामिल हैं।

इसी तरह जहां वार्ड नम्बर 4 (कल्याणा) में कुल 323 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 159 पुरुष और 164 महिलाएं, वार्ड 5 (हारकुकार) में 668 मतदाता हैं, जिनमें 335 पुरुष और 333 महिलाएं, वार्ड 6 (जगदंबा) में कुल 409 मतदाता हैं, जिनमें 217 पुरुष और 192 महिलाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  चंबा विधानसभा क्षेत्र में 80 करोड़ की लागत से निर्मित होगी 54.600 किलोमीटर लंबी सड़कें: नीरज नैय्यर

यही नहीं जहां वार्ड 7 (बजोहा) में 493 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 250 पुरुष और 243 महिलाएं हैं, वार्ड 8 (टिक्करी) में कुल 589 मतदाता हैं, जिनमें 292 पुरुष और 297 महिलाएं तथा वार्ड 9 (दकड़ी) में कुल 665 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें 340 पुरुष और 325 महिलाएं शामिल हैं।

Latest Articles

Explore More