मंडी : जनगणना-2027 के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर के रूप में नियुक्त स्कूल प्रवक्ताओं की प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने कहा कि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सभी फील्ड ट्रेनर को इसके तहत तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।
यह प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण 25 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2026 तक और द्वितीय चरण 28 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक निर्धारित किया गया है।
प्रशिक्षण के बाद फील्ड ट्रेनर, सुपरवाइजर एवं प्रगणक को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं तकनीकी जानकारी प्रदान करेंगे, ताकि जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न किया जा सके।
इस प्रशिक्षण सत्र में जिला राजस्व अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी (जनगणना) हरीश कुमार और केंद्र से संबंधित अधिकारी हिमांशु ने भी भाग लिया।
