HomeHimachalShimlaहिमाचल दौरे पर शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया जोरदार स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचीं। शिमला के निकट छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

शिमला : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचीं। शिमला के निकट छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए राज्य की जनता की ओर से उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह (जिन्हें राष्ट्रपति के दौरे के लिए मंत्री-इन-वेटिंग नामित किया गया है), सांसद सुरेश कश्यप, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. धैय्या सहित राज्य सरकार और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  वायरल वीडियो : नाहन बस स्टेंड पर खूब चले लात-घूंसे, क्रॉस FIR दर्ज, जानें क्या रही वजह
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More