HomeHimachalSirmaurसिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कालाअंब में 35.70 ग्राम चिट्टे के साथ...

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कालाअंब में 35.70 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा ये तस्कर, ₹85 हजार नकदी भी बरामद

सिरमौर जिला पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। डिटेक्शन सेल नाहन की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ सटे मोगीनंद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए हरियाणा के 27 वर्षीय एक युवक को चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

कालाअंब : सिरमौर जिला पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। डिटेक्शन सेल नाहन की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ सटे मोगीनंद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए हरियाणा के 27 वर्षीय एक युवक को चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हजारों का कैश भी बरामद किया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि डिटेक्शन सेल नाहन की टीम गश्त और गुप्त सूचनाएं एकत्र करने के दौरान सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोगीनंद के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक लंबे समय से नाहन, कालाअंब और आसपास के युवाओं समेत कंपनी वर्करों को बड़ी चालाकी से नशा सप्लाई कर रहा है।

ये भी पढ़ें:  कोटी सीएचसी में मरीजों को नहीं मिल रहीं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, स्टाफ पूरा न मूलभूत सुविधाएं

इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कुशविन भाटिया उर्फ चंदु निवासी नारायणगढ़ रोड कालाअंब, जिला अंबाला (हरियाणा) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 35.70 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 85,620 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस थाना कालाअंब में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि ये आरोपी काफी समय से पुलिस की रडार पर था। आरोपी को नशा तस्करी नेटवर्क का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस अब उसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर सभी संलिप्त आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में पेशी के बाद दो पक्ष भिड़े, मारपीट और धमकी के आरोपों पर क्रॉस केस दर्ज
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More