होमHimachalSirmaurकुष्ठ रोग दीर्घकालिक संक्रमण, भेदभाव मिटाना दिवस मनाने का मकसद : अजय...

कुष्ठ रोग दीर्घकालिक संक्रमण, भेदभाव मिटाना दिवस मनाने का मकसद : अजय पाठक

कुष्ठ एक साध्य रोग है. कुष्ठ रोग कोई अभिशाप नहीं है. इसका इलाज संभव है.

नाहन|
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नाहन की ओर से सीएमओ सिरमौर डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में वीरवार को विश्व कुष्ठ रोग दिवस का आयोजन किया गया. डा. पाठक ने कहा कि ये दिवस हर वर्ष 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है. इस रोग से जुड़े कलंक और सामाजिक भेदभाव को मिटाना ही इसका उद्देश्य है.

उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग दीर्घकालिक संक्रमण हैं. यह बीमारी मुख्य रूप से त्वचा, आंखों, नाक और परिधीय तंत्रिकाओं को प्रभावित करती है. त्वचा पर सफेद दाग, हाथ पैर में सुन्नता, मांसपेशियों में कमजोरी, नजर चले जाना या अंधापन, सूजे हुए लिम्फ नोड कुष्ठ रोग के लक्षण हैं. कुष्ठ रोग का इलाज संभव है. अगर इस रोग का इलाज समय रहते शुरू कर दिया जाए, तो ज्यादातर विकलांगताओं से बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें:  शमलाटी मझगांव स्कूल की आंचल का नवोदय विद्यालय के लिए चयन

उन्होंने कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए संदेश दिया कि हमें पापी से नहीं पाप से लड़ना हैं, अगर कोई लक्षण वाला व्यक्ति मिलता है तो उसकी पूरी तरह से मदद करनी है. ऐसे रोगी के साथ बैठने, खाने, घूमने, फिरने पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह रोग ऐसे नहीं फैलता है. इस अवसर पर कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा.

पूर्विया मोहल्ला में भी हुआ कार्यक्रम Leprosy Chronic Infection: Ajay Pathakस्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र पूर्वियां मोहल्ला में भी विश्व कुष्ठ दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने की. इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौड़ ने उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि कुष्ठ एक साध्य रोग है. कुष्ठ रोग कोई अभिशाप नहीं है. इसका इलाज संभव है.

ये भी पढ़ें:  आपके पास भी आए ये टीम तो सवालों का दें सही जवाब, सफल बनाएं अभियान

कुष्ठ रोगियों से घृणा नहीं करें, बल्कि उन्हें समय पर निदान और इलाज के लिए प्रोत्साहित करें. कुष्ठ रोग ड्रॉपलेट इन्फेक्शन द्वारा फैलता है. शीघ्र निदान होने पर व पूरा इलाज लेने से कुष्ठ रोग से होने वाली शारीरिक विकृतियों को रोका जा सकता है.

इस अवसर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अदिति ठाकुर, अनुराधा मोहिल, मीना शर्मा, शमीम, कुसुम, कमलेश, बबीता, सोनिया आशा कार्यकर्ताओं सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता देवी और स्कूल के बच्चे और महिलाएं उपस्थित रहीं.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 33 केवी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, बिजली ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप, केस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More