HomeHimachalSirmaurसिरमौर में ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग को लेकर बड़ा अपडेट, RTO ने...

सिरमौर में ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग को लेकर बड़ा अपडेट, RTO ने जारी किया मई माह का शेड्यूल

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सिरमौर सोना चंदेल ने मई 2026 माह के लिए जिला सिरमौर में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है।

नाहन : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सिरमौर सोना चंदेल ने मई 2026 माह के लिए जिला सिरमौर में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार विभिन्न उपमंडलों में निर्धारित तिथियों पर वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

नाहन में वाहन पासिंग 6 मई और 18 मई को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 7 मई और 19 मई को आयोजित किए जाएंगे। पांवटा साहिब में 21 मई को निजी वाहन और स्कूल बसों की पासिंग होगी, जबकि 22 मई को केवल परिवहन वाहनों की पासिंग रखी गई है। यहां ड्राइविंग टेस्ट 23 मई को होगा।

राजगढ़ में 4 मई को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों होंगे। शिलाई में 14 मई, कफोटा में 15 मई, संगड़ाह में 8 मई और सराहां में 12 मई को वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  कार्यकाल खत्म होने से ठीक पहले याद आईं यशवंत विहार कॉलोनी की समस्याएं, आज तक की अनदेखी : नरेंद्र तोमर

आरटीओ कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंजीनियर विजय चौहान को संबंधित परीक्षण कार्यों के लिए नियुक्त किया गया है। वाहन चालकों और आवेदकों से निर्धारित तिथियों पर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर पहुंचने की अपील की गई है। परिवहन विभाग ने सभी से नियमों का पालन करते हुए प्रक्रिया को सुचारू बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More