होमHimachalHamirpurडीसी गंधर्वा राठौड़ के आदेश: सड़क दुर्घटनाओं की आशंका वाले ब्लैक स्पॉट्स...

डीसी गंधर्वा राठौड़ के आदेश: सड़क दुर्घटनाओं की आशंका वाले ब्लैक स्पॉट्स जल्द किए जाएं दुरुस्त

उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर्स लगाने, जैबरा क्रॉसिंग्स, बस स्टॉप्स की मार्किंग, पार्किंग एवं नो-पार्किंग जोन चिह्नित करके जहां यातायात को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

हमीरपुर : उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला में सड़क की दुर्घटनाओं की आशंका वाले सभी ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार करने के लिए त्वरित कदम उठाएं और इसके लिए पुलिस के साथ भी समन्वय स्थापित करें, ताकि जिला में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जा सके।

बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ब्लैक स्पॉट्स में कुछ आवश्यक सुधार करके सड़क दुर्घटनाओं को काफी कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर्स लगाने, जैबरा क्रॉसिंग्स, बस स्टॉप्स की मार्किंग, पार्किंग एवं नो-पार्किंग जोन चिह्नित करके जहां यातायात को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

ये भी पढ़ें:  वोट चोरी के खिलाफ नाहन में कांग्रेस का हल्ला बोल, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन; CEC को हटाने की मांग

उपायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलैस इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने तथा प्रत्येक घायल के डाटा की तुरंत ऑनलाइन अपलोडिंग सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। जिला सड़क सुरक्षा योजना और इससे संबंधित अन्य मुद्दों को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई।

इस अवसर पर एसपी बलवीर सिंह, एसडीएम संजीत सिंह, आरटीओ राजीव ठाकुर, समिति के सचिव एवं पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन दीपक कपिल और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:  149 पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन, 24 को यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू

Latest Articles

Explore More