HomeHimachalSirmaurसिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र में चिट्टे के साथ धरे ये शख्स, डिटेक्शन...

सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र में चिट्टे के साथ धरे ये शख्स, डिटेक्शन सेल नाहन की बड़ी कार्रवाई

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित तस्करों और सप्लाई चेन की गहन जांच में जुटी है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

संगड़ाह : जिला सिरमौर पुलिस के डिटेक्शन सेल नाहन ने नौहराधार-राजगढ़ रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संगड़ाह पुलिस थाना में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने 2 मई 2026 को नौहराधार-राजगढ़ रोड पर केयर नाला के पास नाकेबंदी के दौरान यह कार्रवाई की। जांच के दौरान दो व्यक्तियों के कब्जे से 10.54 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज वर्मा (38) निवासी गांव, डाकघर व तहसील नौहराधार, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) और सतीश कुमार (41) निवासी गांव व डाकघर बल्लाह, तहसील असंध, जिला करनाल (हरियाणा) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  सोलन में आर.एस. बाली करेंगे जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना संगड़ाह में धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर हिरासत रिमांड हासिल कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित तस्करों और सप्लाई चेन की गहन जांच में जुटी है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए निगरानी प्रकोष्ठ गठित
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More