HomeHimachalSirmaurसिरमौर में दिन में छाया अंधेरा, धूल भरी आंधी-तूफान के साथ भारी...

सिरमौर में दिन में छाया अंधेरा, धूल भरी आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश, खराब मौसम ने डराए लोग

सिरमौर में रविवार को मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला कि सुबह खिली धूप के बाद अचानक ही अंधेरा छा गया। देखते ही देखते आसमान पर काले बादल मंडराने लगे और तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली की कड़क ने लोगों को डरा दिया।

नाहन : सिरमौर में रविवार को मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला कि सुबह खिली धूप के बाद अचानक ही अंधेरा छा गया। देखते ही देखते आसमान पर काले बादल मंडराने लगे और तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली की कड़क ने लोगों को डरा दिया। मौसम के इस अचानक बदले रूप से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।

सुबह तक साढ़े 8 बजे तक धूप खिली हुई थी। इसके बाद अचानक तेज हवाओं ने रफ्तार पकड़ी और अधिकांश इलाकों में धूलभरी आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। कई स्थानों पर बिजली चमकने और तेज गर्जना ने लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया। मौसम के इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ गईं हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन में चिट्टे समेत ₹8600 की नकदी बरामद, डबलबेड की बैक दराज में छिपाकर रखा था नशा

बारिश और तेज हवाओं ने विशेष रूप से किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। मैदानी इलाकों में गेहूं की फसल अभी खेतों में खड़ी है, जबकि कई जगह कटाई का कार्य जारी है। अचानक हुई बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भीग गई। इसके अलावा लहसुन और अन्य नगदी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

किसानों का कहना है कि इस बार मौसम की बेरुखी लगातार उनकी मेहनत पर पानी फेर रही है। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से फसलों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिससे आर्थिक नुकसान बढ़ेगा। मौसम के इस अप्रत्याशित बदलाव ने एक बार फिर कृषि क्षेत्र की चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें:  हरिपुरधार हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि, अस्पताल पहुंचाए शव, डीसी सिरमौर घटनास्थल के लिए रवाना

सिरमौर के अधिकांश इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। भारी आंधी और तूफान के बीच लोग घरों दुबके हैं। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। भारी आंधी के सड़कों पर गुजर रहे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More