HomeHimachalSirmaurरक्तदान बना जिंदगी की डोर, ड्रॉप्स ऑफ होप ने अप्रैल माह में...

रक्तदान बना जिंदगी की डोर, ड्रॉप्स ऑफ होप ने अप्रैल माह में कई अस्पतालों में उपलब्ध कराया 35 यूनिट रक्त

ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर ने अप्रैल माह के दौरान कुल 35 यूनिट रक्तदान करवाया, जिसमें मेडिकल कॉलेज नाहन के मरीजों के लिए लगातार सेवा दी गईं।

नाहन : ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर ने अप्रैल माह के दौरान कुल 35 यूनिट रक्तदान करवाया, जिसमें मेडिकल कॉलेज नाहन के मरीजों के लिए लगातार सेवा दी गईं।

इस दौरान मेडिकल कॉलेज नाहन में उपलब्ध करवाई गई रक्त यूनिट्स में A पॉजिटिव की 3, O पॉजिटिव की 12, AB पॉजिटिव की 2, B पॉजिटिव की 5, O नेगेटिव की 1 और B नेगेटिव की 3 यूनिट शामिल रहीं।

इसके अतिरिक्त पीजीआई चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में 3 यूनिट दुर्लभ ब्लड ग्रुप की व्यवस्था बाज़ ब्लड ग्रुप के अध्यक्ष सलमान खान ने करवाई।

वहीं, अखिल माहेश्वरी ने मोहाली और पंचकूला में जिला सिरमौर के मरीजों के लिए 4 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाया। आईजीएमसी शिमला में कपिल नेगी ने 2 यूनिट A पॉजिटिव रक्त की व्यवस्था सुनिश्चित की।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में लगातार 30 साल से ‘आरक्षित’ जिला परिषद के इस वार्ड के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर

सोसाइटी के संस्थापक ईशान राव ने बताया कि ग्रुप के सभी सदस्यों के सहयोग, समर्पण और निरंतर प्रयासों से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका, जिससे सेवा का यह अभियान लगातार मानवता की मिसाल बन रहा है। यह अभियान सदस्यों की दिन-रात की मेहनत और सामाजिक समर्पण का परिणाम है। ये अभियान लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में जेसीबी मशीन मालिकों का संघ गठित, दिनेश ठाकुर प्रधान, रिंकू चौधरी को महासचिव की कमान
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More