होमHimachalSirmaurगौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग,...

गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, नाहन से राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

देशव्यापी गौसम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन में गौ सेवकों ने उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किए।

नाहन : देशव्यापी गौसम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन में गौ सेवकों ने उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित किए।

ज्ञापन में केंद्र सरकार से पूरे देश में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की गई। गौ सेवकों ने बताया कि यह अभियान संतों के आह्वान पर देशभर में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न जिलों में जनसमर्थन जुटाने के साथ-साथ ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान के तीसरे चरण में प्रदेश स्तर पर 27 अक्टूबर को लगभग 50 लाख हस्ताक्षरों के साथ सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें गौ संरक्षण से संबंधित मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप जीप, चालक ने गाड़ी से कूदकर बचाई अपनी जान

इस अवसर पर सुरेंद्र हिंदुस्तानी, अनिल ठाकुर, अपर्णा शर्मा, भरत राणा, सचिन ओबरॉय, अनूप अग्रवाल, नीरज ठाकुर, नितिका पोजटा, तमन्ना चौहान, इंद्रा चावरिया, नीरज चांवरिया, संजीव गुप्ता, निर्मल, मनीष बिरसांटा, रघुबीर, कार्तिक सहित अन्य गौसेवक उपस्थित रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More