होमHimachal32 वर्षों के सेवा काल के बाद संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त...

32 वर्षों के सेवा काल के बाद संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए जीएस चौहान, यहां जानिए सफरनामा

अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने न सिर्फ समाज और क्षेत्र की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किए, बल्कि विषम परिस्थितियों में उद्यमियों का भी मनोबल नहीं गिरने दिया. बड़ी बात ये रही कि उन्होंने लोगों के साथ आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किया.

सोलन/सिरमौर|
हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग में 32 वर्ष सेवाएं देने के बाद ज्ञान सिंह चौहान संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो गए. जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले जीएस चौहान परवाणु में तैनात थे. इससे पहले उन्होंने जिला सिरमौर, बिलासपुर, शिमला और किन्नौर में भी सेवाएं दीं.

उद्योग विभाग में मैनेजर पद से लेकर संयुक्त निदेशक के पद तक पहुंचे जीएस चौहान ने सरकारी सिस्टम और विभागीय प्रक्रियाओं को आसान व जन हितैषी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. यही नहीं लोगों को त्वरित और निर्बाध रूप से विभागीय योजनाओं का लाभ मिले, इस पर भी पूरा फोकस किया.GS Chauhan retired from the post of Joint Director after 32 years of service, know the journey here

ये भी पढ़ें:  स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ प्रशासन: ऊना में स्कूल बसों-वैन की बड़े स्तर पर जांच के आदेश

अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने न सिर्फ समाज और क्षेत्र की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किए, बल्कि विषम परिस्थितियों में उद्यमियों का भी मनोबल नहीं गिरने दिया. बड़ी बात ये रही कि उन्होंने लोगों के साथ आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किया.

बता दें कि ज्ञान सिंह चौहान की प्राथमिक शिक्षा गांव के स्कूल से हुई. डीएवी देहरादून से उन्होंने एमएससी गणित में परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 1993 में गणित प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति हुए. इसी साल वह जिला उद्योग केंद्र में बतौर मैनेजर नियुक्त हुए. बतौर मेंबर सेक्रेटरी सिंगल विंडो उन्होंने 10 साल कार्य किया.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में 22 जनवरी से भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 26 तक मौसम खराब रहने के आसार

2012 में वह महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पदोन्नत हुए. जबकि 2021 में सरकार ने उनकी सेवाओं को देखते हुए संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति दी. 31 जनवरी 2025 को वह लंबे सेवाकाल के बाद उनकी सम्मानजनक सेवानिवृत्ति हुई.

इस मौके पर ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि पूरी सर्विस के दौरान उन्हें सरकार, उच्चाधिकारियों व उद्यमियों के साथ साथ लोगों से भी भरपूर सहयोग और प्यार मिला, इसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया.

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग ने पुष्कर फार्मा में लगाया एनजीटी कैंप, 105 कामगारों का हेल्थ चेकअप
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More