HomeHimachalSirmaurपेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव पूरी तरह संवैधानिक, पूर्व अध्यक्ष की बयानबाजी...

पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव पूरी तरह संवैधानिक, पूर्व अध्यक्ष की बयानबाजी पर उखड़ी नई कार्यकारिणी

नवगठित जिला कार्यकारिणी ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष रामस्वरूप चौहान भूल गए हैं कि राज्य कार्यकारिणी की स्वीकृति के बिना कोई भी खंड व जिला इकाई वैध नहीं मानी जाती है. नवगठित कार्यकारिणी के चुनाव वैध हैं.

राजगढ़|
जिला सिरमौर पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी ने जिला की पूर्व कार्यकारिणी के अध्यक्ष रामस्वरूप चौहान के बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है. कार्यकारिणी ने कहा जिला पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव संवैधानिक रूप से हुए हैं.

नवगठित जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर व नीरज चौहान और प्रेस सचिव रविदत्त भारद्वाज ने यहां जारी प्रेस बयान में कहा कि सिरमौर जिला की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर राज्य कार्यकारिणी की ओर से 3 दिसंबर को मंडी में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया था, जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा को यह चुनाव करवाने के लिए अधिकृत करने का पत्र 8 दिसंबर को जारी किया.

ये भी पढ़ें:  गुरुग्राम में सजेगा निशानेबाजी का रण: 26वीं ऑल इंडिया शूटिंग में उतरी हिमाचल पुलिस टीम, पदक पर नजर

लिहाजा, उनकी देखरेख में ही यह चुनाव हुए, जो पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के संविधान के अनुरूप है. पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के संविधान की धारा 14 के अनुसार जो जिला के अध्यक्ष व महासचिव राज्य कार्यकारिणी की लगातार दो बैठकों में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहते हैं, तो उनकी सदस्यता स्वतः ही रद्द हो जाती है.

इसके अतिरिक्त जिला की पूर्व कार्यकारिणी ने दो वर्षों से राज्य कार्यकारिणी को सदस्यता शुल्क नहीं दिया है. जिला सिरमौर के रेणुकाजी व राजगढ़ में आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठकों में भी पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग नहीं लिया है.

नवगठित जिला कार्यकारिणी ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष रामस्वरूप चौहान भूल गए हैं कि राज्य कार्यकारिणी की स्वीकृति के बिना कोई भी खंड व जिला इकाई वैध नहीं मानी जाती है. नवगठित कार्यकारिणी के चुनाव वैध हैं. कार्यकारिणी ने कहा कि रामस्वरूप चौहान स्वयंभू जिला अध्यक्ष बने हुए हैं जो कोई वैधानिक दर्जा नहीं रखते. इसलिए उन्हें ऐसे बयानों से बाज आना चाहिए.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More