HomeHimachalMandiमंडी जिला के प्रवास पर रहेंगे राज्यपाल, इन कार्यक्रमों में बतौर मुख्य...

मंडी जिला के प्रवास पर रहेंगे राज्यपाल, इन कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 5 मई, 2026 को सायं सुंदरनगर पहुंचेंगे। यहां उनका रात्रि ठहराव होगा।

मंडी : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 5 मई, 2026 को सायं सुंदरनगर पहुंचेंगे। यहां उनका रात्रि ठहराव होगा।

6 मई को सुबह 11 बजे राज्यपाल हिमाचल डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल सुंदरनगर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर बाद करीब 3:30 बजे संस्कृति सदन‌ मंडी में आयोजित सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के दूसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

इसी दिन शाम को‌ राज्यपाल मनाली के लिए प्रस्थान करेंगे। आगामी 7 मई 2026 को‌ उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह मंडी में होगा। 8 मई की सुबह वे मंडी से पालमपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें:  कांगड़ा में आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटी बाइक, कुल्लू में जेवरात समेत नकदी लेकर चोर फरार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More