शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जारी नतीजों के अनुसार बीएड प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 99.57 प्रतिशत रहा, जबकि प्रथम सेमेस्टर री-अपीयर का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीएड तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 99.46 प्रतिशत दर्ज किया गया है, वहीं तृतीय सेमेस्टर री-अपीयर परीक्षा का परिणाम 73.68 प्रतिशत रहा है।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने सीडीओई (CDOE) के अंतर्गत संचालित बीएड कोर्स के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। वार्षिक प्रणाली के तहत प्रथम सेमेस्टर का परिणाम 95.13 प्रतिशत रहा, जबकि री-अपीयर परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने जानकारी दी कि विद्यार्थी अपने परिणाम लॉगइन आईडी के माध्यम से देख सकते हैं।