HomeHimachalSirmaurसिरमौर के सरकारी स्कूलों का कमाल, 12वीं की मेरिट में छाए दुर्गम...

सिरमौर के सरकारी स्कूलों का कमाल, 12वीं की मेरिट में छाए दुर्गम क्षेत्रों के ये होनहार, निजी स्कूल सूची से बाहर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इस बार जिला सिरमौर से सरकारी स्कूलों का दबदबा रहा। सिरमौर के चार विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है, जिनमें तीन छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। बड़ी बात ये है कि ये सभी स्कूल दुर्गम क्षेत्रों के हैं। 

नाहन : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इस बार जिला सिरमौर से सरकारी स्कूलों का दबदबा रहा। सिरमौर के चार विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है, जिनमें तीन छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। बड़ी बात ये है कि ये सभी स्कूल दुर्गम क्षेत्रों के हैं।

कला संकाय में आरुषि पुत्री नीरज कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगर धरयार ने 500 में से 495 अंक हासिल कर 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आरुषि ने प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं आठवें स्थान पर रही समृद्धि पुत्री रामलाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार की है, जिसने 500 में से 489 अंक लेकर 97.8 प्रतिशत हासिल किए।

ये भी पढ़ें:  अस्पताल से नहीं होगी कोई छेड़छाड़, कांशीवाला में होगा मेडिकल कालेज का विस्तार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

इसी स्थान पर रही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाना पालर की छात्रा रुचिका पुत्री भीम सिंह ने भी 500 में से 489 अंक प्राप्त कर 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ये तीनों छात्राएं कला संकाय की हैं।

वहीं, विज्ञान संकाय में आरव शर्मा पुत्र मनीष कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिवपुर ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया है।

खास बात यह रही कि मेरिट में स्थान बनाने वाले चारों छात्र-छात्राएं दुर्गम क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों से हैं, जबकि इस बार शहरी इलाकों के सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र मेरिट सूची में आने से पिछड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें:  चंबा में फिर मिला ‘पाकिस्तानी गुब्बारा’, नगाली पंचायत में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More