HomeRashifalराशिफल 5 मई 2026: आज इन राशियों के लिए खास संकेत, जानें...

राशिफल 5 मई 2026: आज इन राशियों के लिए खास संकेत, जानें अपनी राशि का सटीक राशिफल

आज का पंचांग | 5 मई 2026 तिथि: चतुर्थी नक्षत्र: ज्येष्ठा करण: बव पक्ष: कृष्ण योग: शिव वार: मंगलवार

आज का पंचांग | 5 मई 2026
तिथि: चतुर्थी
नक्षत्र: ज्येष्ठा
करण: बव
पक्ष: कृष्ण
योग: शिव
वार: मंगलवार
आज का शुभ मुहूर्त: 08:56AM-01:58PM
राहुकाल: 03:39 PM-05:19PM
अभिजीत मुहूर्त: 11:50 AM-12:44PM
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: केसरिया | उपाय: आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकाल सकते हैं।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा | उपाय: आज अपनी बुआ या बहन को हरे रंग के वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि
आज आप में चुस्त-फुर्त रहेंगे। स्वास्थ्य पूरी तरह तंदुरुस्त रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: चेरी | उपाय: कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल के पत्ते को सोते समय अपने तकिए के नीचे रख दें।

ये भी पढ़ें:  उप मुख्यमंत्री ने डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम में नवाया शीश, गद्दीनशीनी समारोह में हुए शामिल

कर्क राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। स्वभाव में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन दिखेगा।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला | उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।

सिंह राशि
सोच-समझकर निवेश करें। आज आप किसी से फालतू में बहसबाजी कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ की संभावना रहेगी। दोस्तों के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: आज मिट्टी के भरे बर्तन में किसी कुत्ते को दूध पिलाएं।

कन्या राशि
मज़बूत और स्पष्टवादी बनें और फैसले तुरंत लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती, आज आपको बचत करने में मुश्किलें आ सकती हैं। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है। सहकर्मी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नारंगी | उपाय: दूध का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : कन्या राशि के जातक रहें सावधान, छवि बिगाड़ सकते हैं शत्रु, मीन राशि वाले अपनी इच्छाओं पर रखें अंकुश

तुला राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत है। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला | उपाय: हनुमान जी की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: क्रीमी सफेद | उपाय: श्री दुर्गा की उपासना करें।

धनु राशि
खानपान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला | उपाय: आज अन्न दान करें।

मकर राशि
अपने स्वार्थ के लिए किसी को धोखा दे सकते हैं। आज किसी से उतना वादा करें जितना आप निभा सकें। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। नशों की लत से आज दूर रहें। अपने कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला | उपाय: आज शुद्ध देसी घी और कपूर का दान मंदिर में करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: जानें 12 राशियों पर कैसा रहने वाला है ग्रहों का प्रभाव, शुभ समय और राहुकाल

कुंभ राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है, इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरूरत है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को खुश कर देगा। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता, यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: काला | उपाय: सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर बाद में उस तेल से गुलगुले बनाकर पक्षियों को खिलाएं।

मीन राशि
मानसिक शांति के लिए आज आप दान-पुण्य कर सकते हैं। इच्छा शक्ति के कारण आज आप भावनात्मक रूप से मानसिक तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। घर की जरूरत पर आज धन खर्च हो सकता है। खर्च नियंत्रण से बाहर होंगे।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: काफी | उपाय: इमली के पेड़ को जल से सींचें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More