HomeHimachalBilaspurचुनाव को लेकर बिलासपुर में कंट्रोल रूम से लेकर सुरक्षा तैनाती तक...

चुनाव को लेकर बिलासपुर में कंट्रोल रूम से लेकर सुरक्षा तैनाती तक पूरी तैयारी, अधिकारियों को कड़े निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बचत भवन बिलासपुर में स्थानीय नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के दृष्टिगत बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बिलासपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बचत भवन बिलासपुर में स्थानीय नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के दृष्टिगत बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बैठक में आदर्श चुनाव आचार संहिता दौरान सभी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चुनाव से संबंधित सभी रिपोर्ट एवं आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध सुनिश्चित की जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिले में चुनावों के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा सभी रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में मक्की के बीज पर सब्सिडी खत्म, किसानों की जेब पर बढ़ा सीधा बोझ

उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया के दौरान पूर्ण पारदर्शिता एवं सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि स्थानीय नगर निकाय चुनावों के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए प्रथम चरण में 856, द्वितीय चरण में 772 तथा अंतिम चरण में 552 पुलिस एवं होमगार्ड कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  बीपीएल चयन से जरूरतमंद परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ : कुलदीप सिंह पठानिया

उन्होंने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, मतदान केंद्रों की सुरक्षा एवं बैलेट बॉक्स की सुरक्षा के संबंध में पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं।

बैठक में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित किया जाए तथा चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर सहित जिला के एसडीएम, पुलिस अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सुक्खू सरकार के चौथे बजट में किसानों-पशुपालकों पर बड़ा फोकस, दूध के रेट बढ़े, हिमाचल में पहली बार अदरक का MSP तय
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More