HomeHimachalShimlaहिमाचल में मक्की के बीज पर सब्सिडी खत्म, किसानों की जेब पर...

हिमाचल में मक्की के बीज पर सब्सिडी खत्म, किसानों की जेब पर बढ़ा सीधा बोझ

हिमाचल प्रदेश में किसानों को खरीफ के सीजन से पहले बड़ा झटका लगा है। किसानों को इस बार मक्की के बीज पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में किसानों को खरीफ के सीजन से पहले बड़ा झटका लगा है। सूबे के किसानों को इस बार मक्की के बीज पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। सरकार ने मक्की के बीज पर मिलने वाली सब्सिडी को पूरी तरह बंद कर दिया है। अब किसानों को बीज खरीदने के लिए पहले के मुकाबले अधिक कीमत चुकानी होगी, जिससे खेती की लागत में सीधा इजाफा तय माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार इस बार मक्की के सिंगल क्रॉस बीज की कीमत 125 रुपये प्रति किलो और डबल क्रॉस बीज की कीमत 100 रुपये प्रति किलो तय की गई है। जबकि पिछले वर्ष यही सिंगल क्रॉस बीज 118 रुपये और डबल क्रॉस बीज 95 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया गया था। उस समय किसानों को प्रति किलो 20 रुपये की सब्सिडी भी दी जा रही थी, जो इस बार पूरी तरह खत्म कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 45 साल के शख्स ने उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान, इलाके में सनसनी

सब्सिडी समाप्त होने के बाद अब विक्रय केंद्रों पर किसानों को पूरा मूल्य अपनी जेब से देना होगा, जिससे उन्हें पहले की तुलना में अधिक खर्च उठाना पड़ेगा। कृषि विभाग के अनुसार मक्की का बीज पांच किलो की पैकिंग में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके चलते एक किसान के कुल खर्च में भी बढ़ोतरी तय है।

कृषि विभाग के निदेशक डॉ. रविंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि मक्की के बीज की सप्लाई के लिए ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं और इस बार निर्धारित दरों पर ही बीज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विक्रय केंद्रों पर समय पर बीज उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  उपलब्धि: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सदस्य के रूप में मनोनीत हुए पाइनग्रोव के निदेशक एजे सिंह
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More