HomeHimachalSirmaurनाहन ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा: उत्तराखंड से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क, पुलिस...

नाहन ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा: उत्तराखंड से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क, पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज में दबोचा दूसरा आरोपी

नाहन : मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज केस में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए बाहरी राज्य से जुड़े सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जिला देहरादून (उत्तराखंड) के विकासनगर क्षेत्र से एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जो नशीले कैप्सूल और गोलियों की सप्लाई के नेटवर्क से जुड़ा पाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना नाहन में 3 अप्रैल 2026 को दर्ज मामले में SIU टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से ट्रामाडोल के 56 कैप्सूल और टपेन्डाडोल की 49 गोलियां बरामद की थीं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने साबिर अहमद निवासी कांशीवाला को गिरफ्तार किया था और मामले की गहन जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में भरे जाएंगे होमगार्ड कर्मियों के 700 पद, अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन पर बोले मुख्यमंत्री

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि तफ्तीश और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस मामले की बैकवर्ड लिंकेज खंगाली, जिसमें बाहरी राज्य से जुड़े एक और आरोपी मोहम्मद मुस्तफा उर्फ शोयब (25) वार्ड नंबर 11, डकरानी कॉलोनी, डकरानी देहात, थाना व तहसील विकासनगर, जिला देहरादून, उत्तराखंड की संलिप्तता सामने आई। जांच में पाया गया कि वही इन नशीले कैप्सूल और गोलियों की सप्लाई करता था। पहले गिरफ्तार आरोपी इसी से नशा खरीदकर लाया था।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को विकासनगर के डकरानी क्षेत्र से दबोच लिया। उन्होंने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में जुड़े हर लिंक तक पहुंचकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  ध्यान दें... बिलासपुर में इन सड़कों पर आवाजाही बंद, डीसी ने जारी किए आदेश, जानें कब होंगी बहाल
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More