HomeHimachalSirmaurसिरमौर के देवामानल में दर्दनाक हादसा… खड्ड में डूबने से दो सगे...

सिरमौर के देवामानल में दर्दनाक हादसा… खड्ड में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह की नौहराधार तहसील अंतर्गत देवामानल गांव में दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां खड्ड में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संगड़ाह : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह की नौहराधार तहसील अंतर्गत देवामानल गांव में दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां खड्ड में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय आयन और उसका बड़ा भाई अभिनव (9) जंगल में बकरियां, बैल व खच्चरें चराने गए थे। बताया जा रहा है कि उनके साथ पिता भी थे, लेकिन वह खच्चरों को ढूंढने जंगल में निकले थे। इसी दौरान दोनों बच्चे खेलते-खेलते साथ बह रही खड्ड में डूब गए।

ये भी पढ़ें:  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर प्रवास तय, 29 को इस कार्यक्रम में करेंगे शिकरत

जब तक पिता घटनास्थल पर लौटे तक तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को खड्ड से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एक ही परिवार के दो मासूमों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद पूरा इलाका स्तब्ध है।

उधर, एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तहसीलदार नौहराधार को प्रभावित परिवार को फौरी राहत राशि जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से बारिश के मौसम में नदी-नालों और खड्डों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब के बूथ नंबर-7 पर ‘संदिग्ध वोट’ से मचा हड़कंप! आरोपों को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More