HomeHimachalSolanस्कूल बसों पर बद्दी पुलिस की सख्ती, इन नियमों के उल्लंघन पर...

स्कूल बसों पर बद्दी पुलिस की सख्ती, इन नियमों के उल्लंघन पर काटे 12 चालान

बद्दी पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूरे क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर स्कूल बसों की व्यापक चेकिंग की। पुलिस टीमों ने 62 स्कूली बसों का निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की।

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूरे क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर स्कूल बसों की व्यापक चेकिंग की। पुलिस टीमों ने 62 स्कूली बसों का निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की।

चेकिंग अभियान के दौरान बसों में फायर एक्सटिंग्विशर, वाटर कैम्पर, फर्स्ट एड बॉक्स, चालक और परिचालक की वर्दी सहित अन्य जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई गई।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि बद्दी पुलिस द्वारा बिना वर्दी के वाहन चलाने पर 9 चालान और बिना सीट बेल्ट के 3 चालान किए गए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  मोहल्ला गोविंदगढ़ को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, एसपी को शिकायत सौंप मांगी कार्रवाई
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More