HomeHimachalHamirpurHPRCA ने घोषित किया सांख्यिकीय सहायक का फाइनल परिणाम, 3 उम्मीदवारों का...

HPRCA ने घोषित किया सांख्यिकीय सहायक का फाइनल परिणाम, 3 उम्मीदवारों का चयन

इन पदों के लिए कुल 626 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 320 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 13 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने सांख्यिकीय सहायक (ट्रेनी) के पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-25013 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 626 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 320 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 13 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

24 अप्रैल को दस्तावेजों की जांच के बाद 3 उम्मीदवारों किंजल कौंडल, अमित कुमार और अक्षित कुमार का चयन किया गया है। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  कैबिनेट : इन 5 हजार वर्करों का बढ़ा मानदेय, अब ग्रुप-सी पदों पर सिर्फ हिमाचलियों को मौका
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More