नादौन : एसडीएम कार्यालय नादौन के अंतर्गत 13 मई को प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
नादौन के एसडीएम और पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकारी निशांत शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से इन्हें स्थगित करना पड़ा है।
उन्होंने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग की नई तिथि जल्द ही निर्धारित कर दी जाएगी।
