HomeHimachalBilaspurबिलासपुर में 350 मतदान कर्मियों को सिखाया गया बैलेट बॉक्स से लेकर...

बिलासपुर में 350 मतदान कर्मियों को सिखाया गया बैलेट बॉक्स से लेकर ऑनलाइन डाटा तक पूरा सिस्टम

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बैलेट पेपर, बैलेट बॉक्स और पंचायत चुनाव में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया विस्तार पूर्वक समझाई गई।

बिलासपुर : विकास खंड सदर बिलासपुर के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर पीठासीन अधिकारियों एवं पोलिंग अधिकारियों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आंबेडकर भवन लखनपुर में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 350 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास खंड अधिकारी सदर विजय कुमार और जिला अंकेक्षण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण विश्वनाथ शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पंचायत चुनाव प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बैलेट पेपर, बैलेट बॉक्स और पंचायत चुनाव में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया विस्तार पूर्वक समझाई गई।

ये भी पढ़ें:  नाहन में राष्ट्र रक्षा और भारत विजय के लिए मांगा महाकाली का आशीर्वाद, कालीस्थान मंदिर में हवन यज्ञ

इसके अतिरिक्त मतदाताओं द्वारा मतपत्र पर मोहर लगाने की सही प्रक्रिया, मतदाता सूची के उपयोग एवं ऑनलाइन डाटा भरने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More