HomeHimachalChambaचंबा में 399858 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, 7 शतकवीर, भटियात की...

चंबा में 399858 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, 7 शतकवीर, भटियात की 109 वर्षीय आशा देवी सबसे उम्रदराज

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जा रही हैं।

चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के उपरांत जिले में कुल 399858 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें 196932 महिला और 202926 पुरुष मतदाता शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि विकास खंड भटियात में कुल 92,395 मतदाता हैं, जिनमें 45,955 महिला एवं 46,440 पुरुष मतदाता हैं। पांगी में कुल 15,201 मतदाताओं में 7,310 महिला और 7,891 पुरुष मतदाता हैं। विकास खंड भरमौर में कुल 35,228 मतदाताओं में 16,657 महिला और 18,571 पुरुष मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इन स्कूलों में शिक्षा उपनिदेशक हायर की दबिश, कमजोर पाया अंग्रेजी व गणित विषयों में बच्चों का ज्ञान, शिक्षकों को सख्त निर्देश

इसी तरह चंबा में कुल 61,541 मतदाताओं में 30,541 महिला और 31,000 पुरुष, मैहला में कुल 69,059 मतदाताओं में 33,943 महिला और 35,116 पुरुष, सलूणी में कुल 64,159 मतदाताओं में 31,970 महिला और 32,189 पुरुष, विकास खंड तीसा में कुल 62,275 मतदाताओं में 30,556 महिला एवं 31,719 पुरुष मतदाता पंजीकृत हैं।

उन्होंने कहा कि जिले में 18 वर्ष आयु पूर्ण कर पहली बार मतदाता बने युवाओं की संख्या 1741 है। इनमें भरमौर में 240, भटियात में 315, चंबा में 214, मेहला में 314, पांगी में 56, सलूणी में 310 और तीसा में 292 नए मतदाता शामिल हैं।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में 100 वर्ष से अधिक आयु के कुल 7 वरिष्ठ मतदाता भी लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने के पात्र हैं। इनमें भटियात विकास खंड की 109 वर्षीय आशा देवी सर्वाधिक उम्रदराज मतदाता हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा: उत्तराखंड से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क, पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज में दबोचा दूसरा आरोपी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह भी किया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More