HomeHimachalHamirpur22 मई से प्रस्तावित JBT भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रकिया स्थगित

22 मई से प्रस्तावित JBT भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रकिया स्थगित

आयोग ने 30 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक सहायक स्टाफ नर्स, पोस्ट कोड-26004 की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों से 15 मई तक निर्धारित प्रपत्र पर विभाग के आवंटन के विकल्प आमंत्रित किए हैं।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) द्वारा आयोजित जेबीटी (JBT) भर्ती परीक्षा (पोस्ट कोड-25004) पास करने वाले उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 22 मई से आरंभ होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसका शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

15 मई तक अपनी ऑप्शन दें सहायक स्टाफ नर्स के अभ्यर्थी
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने 30 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक सहायक स्टाफ नर्स, पोस्ट कोड-26004 की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों से 15 मई तक निर्धारित प्रपत्र पर विभाग के आवंटन के विकल्प आमंत्रित किए हैं।

ये भी पढ़ें:  एवरेस्ट फतह करने वाली हिमाचल की बेटी रुचि ठाकुर को CM सुक्खू ने किया सम्मानित, 1 लाख के पुरस्कार की घोषणा

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि निर्धारित प्रपत्र पर ये विकल्प स्वयं आयोग के कार्यालय में या आयोग के ईमेल hp-rca@hp.gov.in पर भेजे जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अगर इस अवधि के दौरान कोई अभ्यर्थी अपना विकल्प जमा नहीं करवाता है तो उसे पदों की उपलब्धता के आधार पर स्वास्थ्य विभाग या स्वास्थ्य शिक्षा विभाग आवंटित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  बोनट से निकला धुआं और पलभर में आग का गोला बन गई कार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More