HomeAccidentसिरमौर : ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत,...

सिरमौर : ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

हादसे में बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया.

नाहन|
पांवटा साहिब-कालाअंब-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे-07 पर ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. ये हादसा शंभूवाला के समीप गत सोमवार देर रात पेश आया.

पुलिस के अनुसार अब्दुल (43) पुत्र शौकत अली निवासी विक्रमबाग बाइक नंबर एचपी 18 बी-7061 पर विक्रमबाग की तरफ लौट रहा था. इस दौरान अब्दुल के साथ बाइक पर संजीवन सिंह भी सवार था. इसी बीच नाहन की तरफ से आ रहे ट्रक नंबर एचपी 17 जी-5045 ने गलत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी.

ये भी पढ़ें:  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बिंदल बोले- केंद्र के पैसों से ही चल रही प्रदेश सरकार, कम से कम आभार तो जताएं

हादसे में बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया. उपचार के दौरान अब्दुल की मौत हो गई, जबकि संजीवन की टांग में फैक्चर हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है.

हादसे की पुष्टि एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने की है. उन्होंने बताया कि मृतक अब्दुल के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है. ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More