HomeHimachalSolan3.52 लाख वोटर तय करेंगे सोलन जिला परिषद की तस्वीर, किस वार्ड...

3.52 लाख वोटर तय करेंगे सोलन जिला परिषद की तस्वीर, किस वार्ड में कितने मतदाता? जानें पूरा आंकड़ा

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिला के सभी 17 जिला परिषद वार्डों में 26, 28 और 30 मई 2026 को होने वाले पंचायत चुनावों की तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं।

सोलन : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिला के सभी 17 जिला परिषद वार्डों में 26, 28 और 30 मई 2026 को होने वाले पंचायत चुनावों की तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। जिला के 17 जिला परिषद वार्डों में कुल 3,52,901 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,79,987 पुरुष और 1,72,914 महिला मतदाता शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि विकास खंड कुनिहार के जिला परिषद वार्ड नंबर-1 दाड़ला में 18 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। यहां कुल 24,260 मतदाता हैं, जिनमें 12,359 पुरुष और 11,901 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड नंबर-2 सूरजपुर में 20 ग्राम पंचायतें हैं, जहां कुल 24,400 मतदाता हैं। इनमें 12,376 पुरुष और 12,024 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड नंबर-3 डुमैहर में 20 ग्राम पंचायतों के कुल 26,213 मतदाता हैं, जिनमें 13,227 पुरुष और 12,986 महिला मतदाता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  अस्पताल का औचक निरीक्षण… और फिर सीधे निर्देश! DC अपूर्व देवगन ने क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पकड़ी खामियां

विकास खंड कंडाघाट के जिला परिषद वार्ड नंबर-4 वाकना में 14 ग्राम पंचायतों के 15,996 मतदाता हैं। इनमें 8,159 पुरुष और 7,837 महिला मतदाता हैं। वार्ड नंबर-5 दंघील में शामिल 14 ग्राम पंचायतों में कुल 14,055 मतदाता हैं, जिनमें 7,264 पुरुष और 6,791 महिला मतदाता शामिल हैं।

विकास खंड सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर-6 डांगरी में 19 ग्राम पंचायतों के कुल 22,154 मतदाता हैं। इनमें 11,117 पुरुष और 11,037 महिला मतदाता हैं। वार्ड नंबर-7 चेवा की 20 ग्राम पंचायतों में कुल 25,589 मतदाता हैं, जिनमें 12,847 पुरुष और 12,742 महिला मतदाता शामिल हैं।

विकास खंड धर्मपुर के जिला परिषद वार्ड नंबर-8 धर्मपुर में 13 ग्राम पंचायतों के कुल 18,528 मतदाता हैं। इनमें 9,529 पुरुष और 8,999 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड नंबर-9 टकसाल की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 18,341 मतदाता हैं, जिनमें 9,398 पुरुष और 8,943 महिला मतदाता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  चाय की दुकान पर अवैध नशा लेकर बैठा था ये शख्स, पुलिस ने धर दबोचा

विकास खंड पट्टा के तहत जिला परिषद वार्ड नंबर-10 बढ़लग में 13 ग्राम पंचायतों के कुल 19,922 मतदाता हैं। इनमें 10,162 पुरुष और 9,760 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड नंबर-11 मंधाला में 14 ग्राम पंचायतों के कुल 21,357 मतदाता हैं, जिनमें 10,976 पुरुष और 10,381 महिला मतदाता शामिल हैं।

विकास खंड नालागढ़ के तहत जिला परिषद वार्ड नंबर-12 खेड़ा में 10 ग्राम पंचायतों के कुल 19,888 मतदाता हैं। इनमें 10,239 पुरुष और 9,649 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड नंबर-13 रडियाली में 10 ग्राम पंचायतों के कुल 23,158 मतदाता हैं, जिनमें 11,828 पुरुष और 11,330 महिला मतदाता शामिल हैं।

वार्ड नंबर-14 दभोटा की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 22,273 मतदाता हैं। इनमें 11,345 पुरुष और 10,928 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड नंबर-15 लग की 16 ग्राम पंचायतों में कुल 17,407 मतदाता हैं, जिनमें 8,880 पुरुष और 8,527 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड नंबर-16 बवासनी की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 18,076 मतदाता हैं। इनमें 9,372 पुरुष और 8,704 महिला मतदाता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए बनेगी सीनियर रेजिडेंटशिप पॉलिसी, एमडी-एमएस के नए विषय होंगे शुरू : CM सुक्खू

उन्होंने बताया कि विकास खंड नालागढ़ के तहत जिला परिषद वार्ड नंबर-17 बगलेहड़ में 15 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। यहां कुल 21,284 मतदाता हैं, जिनमें 10,909 पुरुष और 10,375 महिला मतदाता शामिल हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More