HomeHimachalSirmaurपंचायत चुनाव: सिरमौर में बदले गए 3 मतदान केंद्र, पच्छाद और पांवटा...

पंचायत चुनाव: सिरमौर में बदले गए 3 मतदान केंद्र, पच्छाद और पांवटा साहिब के मतदाता ध्यान दें

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत धार टिक्करी का एक मतदान केंद्र और विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत नवादा के दो मतदान केंद्रों में संशोधन किया गया है।

नाहन : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत धार टिक्करी का एक मतदान केंद्र और विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत नवादा के दो मतदान केंद्रों में संशोधन किया गया है।

उन्होंने बताया कि विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत धार टिक्करी के वार्ड नंबर-5 डिंगरी का मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला धार टिक्करी कमरा नंबर-3 के स्थान पर अब संशोधन उपरांत राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाडिक डिंगरी कमरा नंबर-1 में परिवर्तित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत नवादा के वार्ड नंबर-1, नवादा-1 का मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला नवादा, कमरा नंबर-1 के स्थान पर संशोधन उपरांत राजकीय उच्च विद्यालय नवादा, कमरा नंबर-1 और वार्ड नंबर-2, नवादा-2 मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला नवादा, कमरा नंबर-2 के स्थान पर संशोधन उपरांत राजकीय उच्च विद्यालय नवादा, कमरा नंबर-3 में परिवर्तित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू बोले- भाजपा ने फिजूलखर्ची कर राज्य के खजाने का किया दुरुपयोग

Latest Articles

Explore More