HomeHimachalHamirpurहमीरपुर की 83 पंचायतों में पहले चरण में प्रधान-उपप्रधान और 481 वार्ड...

हमीरपुर की 83 पंचायतों में पहले चरण में प्रधान-उपप्रधान और 481 वार्ड सदस्यों का होगा फैसला

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में जिला हमीरपुर की 83 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान के बाद प्रधान और उपप्रधान के 83-83 पदों और पंचायत वार्ड सदस्यों के 481 पदों का फैसला हो जाएगा, जबकि जिला परिषद और बीडीसी के उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो जाएगा।

हमीरपुर : पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में जिला हमीरपुर की 83 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान के बाद प्रधान और उपप्रधान के 83-83 पदों और पंचायत वार्ड सदस्यों के 481 पदों का फैसला हो जाएगा, जबकि जिला परिषद और बीडीसी के उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो जाएगा।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पहले चरण के लिए स्थापित किए गए 482 मतदान केंद्रों में मतदान दल रविवार को ही पहुंच गए थे और सोमवार को सभी बूथ भी स्थापित कर दिए गए हैं, ताकि मंगलवार सुबह ठीक 7 बजे से मतदान आरंभ किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  नादौन में 13 को प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग स्थगित

पंचायत के हर वार्ड के लिए एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है। सिर्फ भोरंज की ग्राम पंचायत कंजयाण के एक वार्ड के लिए दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 3 बजे मतदान की समाप्ति के बाद निर्धारित मतगणना केंद्रों पर पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों की मतगणना आरंभ कर दी जाएगी और शाम तक इनके परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा इस प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: बिना कोचिंग किसान का ये बेटा बना अग्निवीर, दूसरे प्रयास में पाया मुकाम

Latest Articles

Explore More