HomeHimachalSirmaurरामाधौण वार्ड से 333 वोटों के बड़े अंतर से वीरेंद्र सिंह ने...

रामाधौण वार्ड से 333 वोटों के बड़े अंतर से वीरेंद्र सिंह ने जीता पंचायत समिति सदस्य का चुनाव

पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र रामाधौण वार्ड नंबर-2 के चुनाव में वीरेंद्र सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीत लिया। मतगणना के बाद घोषित परिणामों के अनुसार वीरेंद्र सिंह को सर्वाधिक 855 मत प्राप्त हुए।

नाहन : पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र रामाधौण वार्ड नंबर-2 के चुनाव में वीरेंद्र सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीत लिया। मतगणना के बाद घोषित परिणामों के अनुसार वीरेंद्र सिंह को सर्वाधिक 855 मत प्राप्त हुए।

चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में थे। वीरेंद्र सिंह को 855 वोट मिले, जबकि कुलदीप को 522 और राकेश तोमर को 262 मत प्राप्त हुए। इस तरह वीरेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुलदीप को 333 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।

मतगणना रिकॉर्ड के अनुसार कुल 1639 वैध मत पड़े। चुनाव में 24 मत निरस्त घोषित किए गए, जबकि 15 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। कुल 1678 मत डाले गए।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल भाजपा ओबीसी मोर्चा में जगदीश भारद्वाज को प्रदेश कार्य समिति सदस्य की जिम्मेदारी

31 मई 2026 को हुई मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी ने वीरेंद्र सिंह को विजयी घोषित किया। रामाधौण वार्ड-2 में उनकी इस जीत को क्षेत्र की प्रमुख चुनावी जीतों में माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अपने दोनों प्रतिद्वंद्वियों पर स्पष्ट बढ़त बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

वीरेंद्र सिंह इससे पहले धगेड़ा पंचायत के प्रधान भी रह चुके हैं और एक बार वार्ड सदस्य भी रहे। उन्होंने पहली बार बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ा और बड़े मार्जन से विजेता बने। उनकी धारटीधार इलाके में अपनी साख है और वरिष्ठ भाजपा नेता हैं।

ये भी पढ़ें:  नेशनल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल की सब जूनियर बॉयज रग्बी टीम रवाना, प्रांजय को कप्तान की कमान
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More