HomeHimachalSirmaurनेहर स्वार वार्ड से क्षमा नंद शर्मा की शानदार जीत, 433 वोटों...

नेहर स्वार वार्ड से क्षमा नंद शर्मा की शानदार जीत, 433 वोटों के अंतर से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीते

पंचायत समिति ददाहू के नेहर स्वार निर्वाचन क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 से पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव में क्षमा नंद शर्मा ने प्रभावशाली जीत दर्ज की है।

ददाहू : पंचायत समिति ददाहू के नेहर स्वार निर्वाचन क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 से पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव में क्षमा नंद शर्मा ने प्रभावशाली जीत दर्ज की है। मतगणना के बाद जारी परिणामों के अनुसार क्षमा नंद शर्मा को 1329 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी निर्मल शर्मा को 896 वोट मिले।

चुनाव परिणाम के अनुसार कुल 2225 वैध मत पड़े। इनमें क्षमा नंद शर्मा ने निर्मल शर्मा को 433 मतों के अंतर से पराजित कर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव अपने नाम किया।

निर्वाचन रिकॉर्ड के अनुसार कुल 2348 मत डाले गए। इनमें 69 मत अवैध घोषित किए गए, जबकि 54 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

ये भी पढ़ें:  मंडी में व्हीकल पासिंग प्रक्रिया होगी सरल व पारदर्शी, 19 दिसंबर को केवल प्राइवेट वाहनों की पासिंग

सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी घोषणा के अनुसार ग्राम कोट बनलोग, डाकघर चलाना निवासी क्षमा नंद शर्मा को नेहर स्वार वार्ड नंबर-2 से विधिवत निर्वाचित घोषित किया गया। यह परिणाम 31 मई 2026 को रेणुकाजी स्थित मतगणना केंद्र में घोषित किया गया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More