HomeHimachalSirmaurएक मेगावाट के शिव कृपा सोलर पावर प्रोजेक्ट का विधायक सोलंकी ने...

एक मेगावाट के शिव कृपा सोलर पावर प्रोजेक्ट का विधायक सोलंकी ने किया लोकार्पण, बोले…

6 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट की बिजली उत्पादन क्षमता एक मेगावॉट है, जो क्षेत्र में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ सतत विकास के लक्ष्यों की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

नाहन|
ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने वीरवार को ग्राम किरतपुर (पांवटा साहिब) में शिव कृपा सोलर पावर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया. इस मौके पर डीसी सिरमौर सुमित खिमटा भी मौजूद रहे. अजय सोलंकी ने कहा कि 6 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट की बिजली उत्पादन क्षमता एक मेगावॉट है, जो क्षेत्र में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ सतत विकास के लक्ष्यों की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि 6 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट की बिजली उत्पादन क्षमता एक मेगावॉट है, जो क्षेत्र में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ सतत विकास के लक्ष्यों की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

उन्होंने बताया कि यह परियोजना न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे स्थानीय स्तर पर ऊर्जा उत्पादन को भी बल मिलेगा. प्रदेश सरकार सतत विकास और स्वच्छ ऊर्जा को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें:  लाइव वीडियो : पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर, हाईवे निर्माण में जुटे कर्मियों की सतर्कता से लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More