HomeNationalराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध रोकने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी संसद में ईरान युद्ध रोकने का प्रस्ताव पास

अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने ट्रंप को ईरान में आगे की सैन्य कार्रवाई करने से रोकने संबंधी प्रस्ताव पारित कर दिया है।

ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने ट्रंप को ईरान में आगे की सैन्य कार्रवाई करने से रोकने संबंधी प्रस्ताव पारित कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रस्ताव 208 के मुकाबले 215 वोटों से पास हुआ। बड़ी बात ये है कि सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी के चार सांसदों ने भी पार्टी लाइन से हटकर विपक्षी डेमोक्रेट सांसदों के साथ प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

यह मतदान संघर्ष संबंधी शक्तियों से जुड़े प्रस्ताव पर हुआ, जिसके तहत राष्ट्रपति ट्रंप को ईरान से अमेरिकी सेना को वापस बुलाना होगा या फिर आगे किसी सैन्य कार्रवाई के लिए संसद (कांग्रेस) से मंजूरी लेनी होगी। प्रतिनिधि सभा की ओर से राष्ट्रपति की युद्ध संबंधी शक्तियों पर अंकुश लगाने का यह चौथा प्रयास माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  IIM सिरमौर के दीक्षांत समारोह में डिग्रियां पाकर चहके छात्र, 340 को मिली उपाधियां, इन 8 होनहारों को गोल्ड मेडल

इस मतदान के साथ ही ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के भीतर मतभेद भी खुलकर सामने आ गए हैं। रिपब्लिकन सांसद टॉम बैरेट ने डेमोक्रेट्स का समर्थन करते हुए कहा कि युद्ध की घोषणा करने का अधिकार केवल कांग्रेस (संसद) के पास है और इसकी रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने विवेक के अनुसार मतदान करते हैं और इसके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार हैं।

वहीं, व्हाइट हाउस ने इस प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे असंवैधानिक बताया है। व्हाइट हाउस का कहना है कि यह राष्ट्रपति के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास है। इसके बावजूद प्रतिनिधि सभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए व्हाइट हाउस पर राजनीतिक दबाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल की इस बेटी ने सियोल में लहराया भारत का परचम, वैश्विक युवा सम्मेलन में किया एशिया प्रशांत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व

फरवरी में शुरू हुए इस युद्ध के बाद से अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिली है। वहीं, आम जनता के बीच भी युद्ध को लेकर विरोध का स्वर तेज होता जा रहा है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More