HomeHimachalSirmaur22 साल की उम्र में रचा इतिहास! सुदर्श कुमार बने हिमाचल के...

22 साल की उम्र में रचा इतिहास! सुदर्श कुमार बने हिमाचल के सबसे युवा BDC सदस्य, राजगढ़ में ली शपथ

जिला सिरमौर के विकास खंड राजगढ़ की पंचायत समिति में 22 वर्षीय सुदर्श कुमार ने विशेष उपलब्धि हासिल की है। पंचायत समिति वार्ड नंबर-1 कोटी पधोग से निर्वाचित हुए सुदर्श कुमार हिमाचल प्रदेश पंचायती राज चुनाव-2026 में चुने गए सबसे युवा पंचायत समिति सदस्य (BDC) बन गए हैं।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के विकास खंड राजगढ़ की पंचायत समिति में 22 वर्षीय सुदर्श कुमार ने विशेष उपलब्धि हासिल की है। पंचायत समिति वार्ड नंबर-1 कोटी पधोग से निर्वाचित हुए सुदर्श कुमार हिमाचल प्रदेश पंचायती राज चुनाव-2026 में चुने गए सबसे युवा पंचायत समिति सदस्य (BDC) बन गए हैं। उनके निर्वाचन को युवाओं की राजनीति में बढ़ती भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है।

सुदर्श कुमार राजगढ़ विकास खंड के कोटी पधोग वार्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसके अंतर्गत टाली भूज्जल, माटल बखोग और कोटी पधोग पंचायतें आती हैं। बीडीओ राजगढ़ कुलदीप कुमार ने बताया कि सुदर्श कुमार की आयु 22 साल एक महीना है।

वहीं, राजगढ़ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश आर्य ने बताया कि करीब तीन दशक पहले उन्हें भी 21 वर्ष की आयु में प्रदेश का सबसे कम उम्र का पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष बनने का अवसर मिला था। अब सुदर्श कुमार को प्रदेश के सबसे युवा पंचायत समिति सदस्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्पेशल डिटेक्शन टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश युवा शिक्षा और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ते हैं, ऐसे में इतनी कम उम्र में राजनीति में आकर जनता का विश्वास हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है।

उधर, विकास खंड राजगढ़ के सभी 15 पंचायत समिति वार्डों से निर्वाचित सदस्यों को शनिवार को ब्लॉक कार्यालय राजगढ़ के सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाते हुए जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।जिला सिरमौर के विकास खंड राजगढ़ की पंचायत समिति में 22 वर्षीय सुदर्श कुमार ने विशेष उपलब्धि हासिल की है। पंचायत समिति वार्ड नंबर-1 कोटी पधोग से निर्वाचित हुए सुदर्श कुमार हिमाचल प्रदेश पंचायती राज चुनाव-2026 में चुने गए सबसे युवा पंचायत समिति सदस्य (BDC) बन गए हैं।

शपथ ग्रहण करने वालों में वार्ड नंबर-1 कोटी पधोग से सुदर्श कुमार, वार्ड नंबर-2 शाया सनोरा से रंजू बाला, वार्ड नंबर-3 नेहरटी बघोट से सरिता देवी, वार्ड नंबर-4 हाब्बन से नीलम, वार्ड नंबर-5 दाहन से निखिल, वार्ड नंबर-6 बोहल टालिया से विवेक, वार्ड नंबर-7 दीदग से राजेश, वार्ड नंबर-8 भूईरा से सुखी देवी, वार्ड नंबर-9 काथली भरण से सुनील कुमार, वार्ड नंबर-10 टिक्कर से भूपेंद्र, वार्ड नंबर-11 कारगाणु से पुष्पा देवी, वार्ड नंबर-12 शिलांजी से सीमा देवी, वार्ड नंबर-13 राणाघाट से निशा देवी, वार्ड नंबर-14 कडोली दोची से रमा देवी और वार्ड नंबर-15 देवठी मझगांव से दिनेश कुमार शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  बस विवाद पर अल्टीमेटम: 20 अप्रैल से सिरमौर में निजी बसें बंद करने का ऐलान, केस वापसी की शर्त

समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों ने क्षेत्र के समग्र विकास, जनसमस्याओं के समाधान और पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More