HomeHimachalShimlaGOOD NEWS: HRTC पेंशनरों को हर माह 7 से 10 तारीख के...

GOOD NEWS: HRTC पेंशनरों को हर माह 7 से 10 तारीख के बीच मिलेगी पेंशन

इसके लिए राज्य सरकार हर माह 23 करोड़ रुपये की ग्रांट उपलब्ध करवाएगी। वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन का भुगतान हर माह निर्धारित तिथि पर समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी एचआरटीसी पेंशनरों को प्रत्येक माह की 7 से 10 तारीख के बीच पेंशन प्रदान की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार हर माह 23 करोड़ रुपये की ग्रांट उपलब्ध करवाएगी। वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए पेंशनभोगियों ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में एचआरटीसी पेंशनरों को पेंशन प्राप्त करने के लिए दो से तीन माह तक इंतजार करना पड़ता था, जिससे उन्हें वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि समय पर पेंशन के भुगतान से उनकी परेशानियां काफी हद तक कम होंगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : गरज के साथ आज इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि एचआरटीसी का राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान है तथा पूर्व कर्मचारी और वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी निगम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन को निर्देश दिए कि अक्टूबर 2025 के बाद सेवानिवृत्त हुए उन कर्मचारियों को शीघ्र पेंशन लाभ प्रदान किए जाएं, जिनकी पेंशन अभी तक शुरू नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि पेंशन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का वैधानिक अधिकार है और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निपटारे के लिए 20 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा भी की।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 1.614 किलोग्राम चरस के साथ 34 साल का युवक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एचआरटीसी में सुधारात्मक कदम उठाएं हैं, ताकि अविलंब वेतन और पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

एचआरटीसी को प्रतिवर्ष लगभग 1,500 करोड़ रुपये प्राप्त होते हैं, जिनमें लगभग 800 करोड़ रुपये निगम की आय तथा 720 करोड़ रुपये राज्य सरकार से ग्रांट के रूप में प्राप्त होते हैं। एचआरटीसी लगभग 3,000 बसों का संचालन सुनिश्चित करता है और इनके संचालन पर भारी व्यय होता है जिससे निगम का वित्तीय बोझ बढ़ता है।

इस अवसर पर प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल तथा ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सचिव राजेंद्र ठाकुर, देवराज ठाकुर, बृज लाल ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:  जल शक्ति विभाग में 4,852 पदों पर होगी भर्ती, जल रक्षकों को बड़ी राहत, आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने पर फैसला
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More