सोलन : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता 9 जून, 2026 को नौणी स्थित डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 11:30 बजे विश्वविद्यालय में आयोजित सीनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा।
