HomeHimachalHamirpurकेंद्र प्रायोजित स्कीमों में अधिक से अधिक बजट लाने के लिए करें...

केंद्र प्रायोजित स्कीमों में अधिक से अधिक बजट लाने के लिए करें काम, ‘दिशा’ की बैठक में सांसद अनुराग ठाकुर ने दिए निर्देश

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को यहां हमीर भवन में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

हमीरपुर : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को यहां हमीर भवन में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं और विकासात्मक परियोजनाओं में जिला हमीरपुर के लिए अधिक से अधिक बजट लाने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें। अगर किसी योजना के क्रियान्वयन में कोई समस्या आ रही है या उसमें किसी सुधार की आवश्यकता है तो अपना फीडबैक एवं सुझाव भी दें।

उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी एक संस्थागत सिस्टम में कार्य करते हैं। उन्हें अपने-अपने स्तर पर संस्थागत व्यवस्था के तहत आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। हर विभाग एवं कार्यालय में सभी महत्वपूर्ण कार्यों, योजनाओं और प्राथमिकताओं की चेक लिस्ट होनी चाहिए और कोई अधिकारी या कर्मचारी ट्रांसफर भी हो जाता है तो उसी चेक लिस्ट के अनुसार कार्य निरंतर जारी रहने चाहिए।

ये भी पढ़ें:  आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित कीं ये विभूतियां

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हर विभाग अपनी कार्य प्रणाली में कम से कम एक छोटी सी सकारात्मक पहल करेगा तो उससे बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि रोगों के इलाज के साथ-साथ विभाग को ओवरऑल हेल्थ एवं रोगों से रोकथाम की दिशा में भी कार्य करने की आवश्यकता है।

उन्होंने जिले में संचालित किए नशा उपचार केंद्रों और टीबी मुक्त अभियान की ताजा स्थिति की जानकारी भी ली तथा जोल सप्पड़ में मेडिकल कालेज के नए परिसर के निर्माण की रिपोर्ट भी तलब की। सांसद ने जल शक्ति विभाग को जिले में सिंचाई योजनाओं की स्थिति और इनके माध्यम से किसानों की आर्थिकी में आए बदलाव की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने तथा जिले में अधिक से अधिक चैक डैम बनाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें:  सड़क पर खड़ी 102 'जननी एक्सप्रेस' : सिरमौर के इन अस्पतालों में कंडम गाड़ियों से ठप हुई फ्री एंबुलेंस सेवा

उन्होंने कहा कि जिला में सांसद निधि के तहत 385 विकास कार्यों के लिए धनराशि का प्रावधान किया गया था। इनमें 311 कार्य पूरे हो चुके हैं और 57 प्रगति पर हैं। शेष 17 कार्यों में कोई दिक्कत आ रही है या इन्हें आरंभ करना संभव नहीं है तो तुरंत अवगत करवाएं।

अनुराग ठाकुर ने शिमला-मटौर फोरलेन हाईवे, हमीरपुर बाईपास और हमीरपुर-अवाहदेवी-मंडी नेशनल हाईवे, पीएम सूर्या घर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल विकास योजनाओं, शिक्षा, कृषि, शहरी विकास, ग्रामीण विकास और विभिन्न विभागों की अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इस सीजन में वन संपदा को आग से बचाने और मॉनसून सीजन में अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए भी प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  रिकांगपिओ में सजेगा हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय मंच, CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता

इस अवसर पर उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सांसद और दिशा के अन्य सदस्यों का स्वागत किया और बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना का आश्वासन दिया। एडीसी अभिषेक गर्ग ने सभी मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, समिति के गैर सरकारी सदस्यों, एसपी भगत सिंह ठाकुर और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More