HomeEducationसीनियर सेकेंडरी स्कूल जमटा में छात्रा ने रखी नए क्लास रूम के...

सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमटा में छात्रा ने रखी नए क्लास रूम के निर्माण की नींव

नए क्लास रूम का निर्माण कार्य मार्च महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके निर्माण के लिए बजट के प्रावधान को लेकर प्रिंसिपल राजीव ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक अर्चना शर्मा सहित तमाम अध्यापकों ने विधायक अजय सोलंकी और डीसी सिरमौर सुमित खिमटा का आभार व्यक्त किया.

नाहन|
जिला सिरमौर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमटा में शुक्रवार को नए क्लास रूम के निर्माण की नींव रखी गई. खास बात ये रही कि इस कार्य की आधारशिला स्कूल की ही एक छात्रा ने रखी. कार्यवाहक शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री एवं स्कूल के प्रिंसिपल राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में भूमि पूजन कन्या के हाथों संपन्न किया गया.

स्कूल प्रबंधन ने यह भूमि पूजन राष्ट्रीय खिलाड़ी जमा दो की छात्रा मधुबाला से करवाया. प्रिंसिपल राजीव ठाकुर ने बताया कि अतिरिक्त क्लास रूम के निर्माण के लिए स्थानीय विधायक अजय सोलंकी से मांग रखी गई थी. इसके बाद डीसी सिरमौर ने बजट का प्रावधान करवाया.

ये भी पढ़ें:  सपने वो नहीं जो इंसान सोते वक्त देखे, सपने वो हैं जो सोने न दें: डा. राजीव तुली

राजीव ठाकुर ने बताया कि नए क्लास रूम का निर्माण कार्य मार्च महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके लिए बजट के प्रावधान को लेकर प्रिंसिपल राजीव ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक अर्चना शर्मा सहित तमाम अध्यापकों ने विधायक अजय सोलंकी और डीसी सिरमौर सुमित खिमटा का आभार व्यक्त किया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More