HomeHimachalShimlaसंजौली में स्कूल गेट के पास महिला की गोली मारकर हत्या, अज्ञात...

संजौली में स्कूल गेट के पास महिला की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावर फरार, इलाके में सनसनी

राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में शनिवार को सरस्वती पैराडाइज स्कूल के समीप एक महिला की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्कूल गेट के समीप दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई

शिमला : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में शनिवार को सरस्वती पैराडाइज स्कूल के समीप एक महिला की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्कूल गेट के समीप दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने निजी स्कूल की संचालिका मीनाक्षी मित्तल पर बेहद नजदीक से फायरिंग की। गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। दिनदहाड़े हुई हत्या की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

ये भी पढ़ें:  विधायक नीरज नैय्यर ने जिला अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्कूल परिसर और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान और उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

राजधानी के व्यस्त रिहायशी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में महत्वपूर्ण सुराग जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी हैं, जो तलाश में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें:  डबल बेड पर ड्रम रखा और फिर नाबालिग ने उठा लिया ये खौफनाक कदम, गई जान
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More