HomeHimachalSirmaurविश्वकर्मा चौक पर सड़क जाम कर दो घंटे रोकी आवाजाही, 15-20 लोगों...

विश्वकर्मा चौक पर सड़क जाम कर दो घंटे रोकी आवाजाही, 15-20 लोगों पर केस

विश्वकर्मा चौक पर सड़क अवरुद्ध कर यातायात बाधित करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने नाहन-पांवटा मार्ग, विश्वकर्मा चौक-रामपुरघाट मार्ग और विश्वकर्मा-कुल्हाल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी

पांवटा साहिब : उपमंडल पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर सड़क अवरुद्ध कर यातायात बाधित करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने नाहन-पांवटा मार्ग, विश्वकर्मा चौक-रामपुरघाट मार्ग और विश्वकर्मा-कुल्हाल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों को कई बार समझाकर मार्ग खोलने और यातायात बहाल करने का आग्रह किया गया, लेकिन कथित रूप से प्रदर्शनकारी नहीं माने और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

ये भी पढ़ें:  नाहन में हूटर बजाती हरियाणा की गाड़ी का चालान, सवार अधिकारी ने दिखाया रौब, पुलिस बोली नियम सबके लिए एक समान

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संयम गुप्ता निवासी मकान नंबर 41, देवीनगर, पांवटा साहिब पर अपने साथियों हिमांशु और अन्य करीब 15 से 20 व्यक्तियों के साथ भीड़ एकत्र कर सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने और सरकारी कर्मचारियों के कर्तव्य पालन में बाधा पहुंचाने के आरोप पाए गए हैं।

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें:  भव्य ब्यास महाआरती के साक्षी बने हजारों लोग, उपमुख्यमंत्री बोले- मंडी की पहचान बनेगी ब्यास महाआरती
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More