HomeHimachalगिरि नदी को पार करते तेज बहाव में बह गया टीचर, नहीं...

गिरि नदी को पार करते तेज बहाव में बह गया टीचर, नहीं लगा कोई सुराग

टीचर को आखिरी बार शडयार क्षेत्र में बहते हुए देखा गया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार कमरऊ ओम प्रकाश पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान शुरू किया गया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में उफनती गिरि नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर एक व्यक्ति बह गया। ये हादसा उपमंडल पांवटा साहिब के सतौन क्षेत्र में बुधवार शाम पेश आया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नदी में बहा व्यक्ति पेशे से टीचर है।

जानकारी के अनुसार रुपलाल (36) पुत्र मुन्नुराम निवासी ठाक्कर गवाना अपनी ड्यूटी पूरी कर के.वी.एन. स्कूल चांदनी से अपने गांव लौट रहा था। शाम करीब साढ़े 5 बजे जब वह गिरि नदी को पार कर रहा था तो अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया।

बताया जा रहा है कि टीचर को आखिरी बार शडयार क्षेत्र में बहते हुए देखा गया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार कमरऊ ओम प्रकाश पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और सर्च अभियान शुरू किया।

ये भी पढ़ें:  मानवाधिकारों की जमीनी हकीकत परखने सोलन पहुंचे एनएचआरसी के विशेष मॉनिटर बालकृष्ण गोयल, दिए ये निर्देश

स्थानीय प्रशासन ने सतौन पुल पर गोताखोर टीम भी तैनात की। फिलहाल, नदी के तेज बहाव में लापता अध्यापक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

उधर, पुलिस थाना पुरुवाला के एसएचओ राजेश पाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। पुलिस जांच में जुटी है। गोताखोर भी तैनात किए गए हैं। सर्च अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में मनाई मुहर्रम, चार मोहल्लों से निकले ताजिए... शिया परिवार नहीं फिर भी बरकरार है सदियों पुरानी परंपरा 
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More